scriptहार्ले डेविडसन ने रिकॉल की 3698 बाइक्स, ये है खराबी | Harley Davidson XG750 recalled in India, 3698 bikes on the scanner | Patrika News

हार्ले डेविडसन ने रिकॉल की 3698 बाइक्स, ये है खराबी

Published: Aug 31, 2015 07:29:00 pm

फ्यूल पंप इनलेट में सील की तकनीकी खराबी के चलते अमरीकन बाइक मेकर्स हार्ले डेविडसन ने वैश्विक रिकॉल किया है।

Harley davidson street 750 recalled

Harley davidson street 750 recalled

नई दिल्ली। फ्यूल पंप इनलेट में सील की तकनीकी खराबी के चलते अमरीकन बाइक मेकर्स हार्ले डेविडसन ने वैश्विक रिकॉल किया है। यह रिकॉल 2015 में उत्पादित हार्ले स्ट्रीट 750 बाइक मॉडल पर किया गया है।

इस स्वैच्छिक रिकॉल में भारत में मौजूद स्ट्रीट 750 का एक्सजी मॉडल शामिल हैं। भारत में 3698 हार्ले बाइक्स को तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए नजदीकी हार्ले सर्विस सेंटर मंगवाया जाएगा। खराब सील को कम्पनी फ्री में बदलेगी।

गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2014 से 15 जुलाई, 2015 तक एक्सजी750 बाइक्स का उत्पादन हार्ले के हरियाणा स्थित प्लांट में किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो