scriptHonda ने तीन वेरियंट में लॉन्च की नई CB Shine SP, जानिए कीमत | Honda launches New CB Shine SP, know price, features and mileage | Patrika News

Honda ने तीन वेरियंट में लॉन्च की नई CB Shine SP, जानिए कीमत

Published: Dec 15, 2015 08:41:00 am

Submitted by:

Anil Kumar

नई होंडा CB Shine SP Bike को तीन वेरियंट में उतारा गया है 

Honda CB Shine SP

Honda CB Shine SP

नई दिल्ली। जापान की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है। होंडा अपनी इस नई बाइक को सीबी शाइन स्मार्ट पावर के नाम से लेकर आई है। माना जा रहा है कि होंडा की यह नई बाइक सीबी शाइन की जगह लेगी।

नई Honda CB Shine SP में स्टार्ट और स्टॉप बटन की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सारे नए फीचर्स भी जोडे हैं। इसमें नया हेडलाइट काउल, नया टेल लैंप, ब्लैक ग्रैब रेल, फुल चेन कवर और क्लियर लेंस इंडिकेटर लगाया गया है। होंडा सीबी शाइन स्मार्ट पावर में 125 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। साथ ही इसमें इको टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका माइलेज काफी अच्छा है।

नई होंडा सीबी शाइन स्मार्ट पावर की एक और खास बात ये है कि इसको आप काफी देर तक स्टार्ट कर खड़ी रखेंगे तो यह अपने आप बंद हो जाएगी और क्लच छोडने के बाद अपने आप स्टार्ट हो जाएगी। इसें पांच रंगों जैसे गिनी ग्रे मैटेलिक, एथेलेटिक ब्लू मैटेलिक, पर्ल अमेजिंग व्हाइट, ब्लैक तथा रेड लेबल रेड मैटेलिक में उतारा गया है।

नई होंडा सीबी शाइन एसपी का माइलेज 65 किलोमीटर प्रतिलीटर का है जो सेगमेंट में आकर्षक है। 5 स्पिलिट अलॉय व्हील से लैस यह बाइक अपने सेगमेंट में हीरो स्पलेंडर सुपर को टक्कर देने वाली है। इस बाइक को तीन वेरियंट में उतारा गया है जिनकी कीमत एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार निम्न प्रकार से है-

1. होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ ड्रम अलॉय- 59900 रूपए
2. होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ डिस्क अलॉय- 62400 रूपए
3. होंडा सीबी शाइन एसपी सेल्फ डिस्क अलॉय सीबीएस- 64400 रूपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो