scriptशुल्क वृद्धि में कमी करने की मांग को लेकर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव | bilaspur: Demand a reduction in the fee increase was led by the principal of the siege ABVP | Patrika News
बिलासपुर

शुल्क वृद्धि में कमी करने की मांग को लेकर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

बिलासपुरOct 24, 2016 / 01:53 pm

Kajal Kiran Kashyap

bilasa college

bilasa college

बिलासपुर. शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिलासा कन्या कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी करते हुए शुल्क वृद्धि कम करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।


सोमवार को दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बिलासा गल्र्स डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्राचार्य डॉ. एसआर कमलेश का घेराव किया। उन्होंने प्रवेश शुल्क में कमी करने की मांग की। अभाविप का कहना था कि शुल्क वृद्धि से छात्राओं पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही अपनी मांगे पूरी करने की बात कही। इस पर प्राचार्य ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो