राजकिशोर नगर के हनुमान मंदिर में चोरी
बिलासपुरPublished: Oct 01, 2016 06:14:00 pm
दानपेटी में करीब 30 हजार रुपए थे। सुबह पुजारी ने यह घटना लोगों को बताई। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
बिलासपुर. शहर में सुनसान घरों के साथ ही मंदिरों में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी राजकिशोर नगर में बदमाशों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। यहां से एक दान पेटी ले जाने में वह कामयाब हो सके। पुलिस ने बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सरकंडा के हनुमान मंदिर में शिवप्रसाद वाजपेयी पुजारी है। शुक्रवार रात को उन्हें मंदिर से अचानक आवाज आई। जब उन्होंने उठ कर देखा तो तीन युवक मंदिर की दानपेटी लेकर भाग रहे थे। दानपेटी में करीब 30 हजार रुपए थे। सुबह पुजारी ने यह घटना लोगों को बताई। उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।