scriptडीआरएम ने की सफाई, स्टेशन का लिया जायजा | DRM the cleaning station took stock | Patrika News
बिलासपुर

डीआरएम ने की सफाई, स्टेशन का लिया जायजा

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के बिलासपुर मंडल के डीआरएम ने शनिवार को रीजनल कंट्रोल ऑफिस और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

बिलासपुरAug 27, 2016 / 04:39 pm

Kajal Kiran Kashyap

railwey drm bilaspur

railwey drm bilaspur

बिलासपुर.  साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के बिलासपुर मंडल के डीआरएम ने शनिवार को रीजनल कंट्रोल ऑफिस और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन स्वच्छ भारत मिशन के सफाई भी की। यात्रियों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लेने के अलावा उन्होंने खान पान की जानकारी भी ली।


शनिवार दोपहर करीब दो बजे डीआरएम बी गोपीनाथ मलैया दफ्तर से बाहर निकले। वह सबसे पहले रीजनल कंट्रोल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने यहां का जायजा लिया। इसके बाद वह सीधे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने पार्किंग एरिया व अन्य स्थानों पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया।

उनके साथ रेल अधिकारियों ने भी सफाई की। बाद में डीआएम सीधे प्लेटफार्म पर खड़ी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में चढ़े। उन्होंने हाऊसकीपिंग कर्मचारियों से भी चर्चा की। इसके अलावा यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनका फीडबैक भी लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का भी जायजा लिया।

Hindi News/ Bilaspur / डीआरएम ने की सफाई, स्टेशन का लिया जायजा

ट्रेंडिंग वीडियो