scriptइन 5 टिप्स को अपनाकर आप भी कर सकते है अपना मोटापा दूर | Overcome Obesity with 5 Simple Tips | Patrika News

इन 5 टिप्स को अपनाकर आप भी कर सकते है अपना मोटापा दूर

Published: Dec 09, 2016 09:51:00 am

 सुबह के समय प्रतिदिन हल्का नाश्ता करें। सुबह का नाश्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद रहता है

fat

fat

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में आदमी इतना व्यस्त हो गया है कि वह अपने लिए तो समय ही नहीं निकाल पाता है। न हीं वह अपने खाने पीने की दिनचर्या फिक्स कर पाता है। जिसके चलते उसकी बॉडी में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती है। मोटापा भी इनमें से एक बीमारी है। बदलती जीवनशैली और समय की कमी के कारण आजकल युवा फास्टफूड को ज्यादा पसंद करने लगे है। लेकिन वे इससे होने वाले नुकसान से परिचित नहीं है। ये फूड हमारे फैट को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

समय के अभाव के चलते लोग व्यायाम के लिए भी समय नहीं निकाल पाते है। जिसके कारण उनके पेट पर फैट बढ़ता जाता है। फैट बढऩे के कारण हमारे बॉडी कई बीमारियों के बढऩे का खतरा बढ़ता जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे है जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने फैट को कम कर सकते हैं। वीएलसीसी की संस्थापक और उपाध्यक्ष वंदना लूथरा ने मोटापे से बचने के लिए ये सुझाव दिए हैं। 

ये मोटापा घटाने के पांच आसान टिप्स

1. सुबह के समय प्रतिदिन हल्का नाश्ता करें। सुबह का नाश्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। दिन का यह सबसे महत्वपूर्ण भोजन है।

2. आहार में कैलोरी की मात्रा का ध्यान रखें। कम कैलोरी, कम शर्करा और कम वसा वाले भोजन ग्रहण करें। संतुलित आहार लेना आवश्यक है। ताजे फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि लें।

3. कम से कम रोज 30 मिनट व्यायाम करें यह शरीर की चर्बी को घटाने के साथ ही मोटापे से संबंधित बीमारियों जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग होने की संभावना भी कम करता है। यह उच्च रक्तचाप और तनाव को भी कम करता है। कमर के आसपास और पूरे शरीर की चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम करना फायदेमंद होता है।

4. पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें क्योंकि अनियमित नींद और अनिद्रा से वजन बढऩे की संभावना होती है। अनिद्रा के शिकार लोग आलस व थकान के कारण व्यायाम नहीं कर पाते हैं।

5. अगर आप मोटे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह करना नहीं भूलें और मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो