scriptशादी में 3 दिन बाकी, लेकिन अब भी शूटिंग में व्यस्त हैं शाहिद कपूर | 3 days left to wedding, but Shahid kapoor is busy in shooting | Patrika News
बॉलीवुड

शादी में 3 दिन बाकी, लेकिन अब भी शूटिंग में व्यस्त हैं शाहिद कपूर

7
जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले क्यूट एक्टर शाहिद कपूर अब भी कामों में
व्यस्त है। खबर है कि हाल ही उन्हे रियलिटी शो “झलक दिखलाजा”..

Jul 03, 2015 / 01:04 pm

सुधा वर्मा

shahid kapoor

shahid kapoor

मुंबई। शाहिद कपूर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले क्यूट एक्टर शाहिद कपूर अब भी कामों में व्यस्त है।

खबर है कि हाल ही उन्हे रियलिटी शो “झलक दिखलाजा” के सेट पर देखा गया। आपको बता दें कि शाहिद इस शो में बतौर जज नजर आने वाले है। “झलक दिखला जा 8” के सेट पर शाहिद मीडिया की कैमरे से बचने की काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिर कार वह कैमरे में कैद हो ही गए।

हाल ही शाहिद की शादी का कार्ड रिवील हुआ था जिसमें रिसेप्शन की जानकारी दी हुई थी। 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले शाहिद की शादी का ग्रांड रिसेप्शन 12 जुलाई को मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी वहीं गुड़गांव में भी रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवसिर्टी की छात्रा मीरा राजपूत संग इस साल मकर संक्रांति को शाहिद ने रोका किया था जिसके बाद वह 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालंाकि शाहिद का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमृता राव संग सुर्खियों में रहा है।

Home / Entertainment / Bollywood / शादी में 3 दिन बाकी, लेकिन अब भी शूटिंग में व्यस्त हैं शाहिद कपूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो