script

‘ABCD 2’ के डांसर नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार

Published: Jun 30, 2015 01:49:00 pm

एबीसीडी 2 में अतिरिक्त डांसर की भूमिका निभाने वाले नीलेश नीरभावने को घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया गया है..

gangrape on gunpoint

gangrape on gunpoint

मुंबई। हाल ही रिलीज वरूण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 में अतिरिक्त डांसर की भूमिका निभाने वाले नीलेश नीरभावने को घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। डांसर पर मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले को लेकर 25 जून को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी नीलेश ने पीडिता संग सार्वजनिक शौचालय और अन्य निर्जन स्थानों पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता के व्यवहार में बदलाव देख शिक्षिका ने पूछताछ की जिसके बाद घटना की सारी जानकारी सामने आई। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि मई में उसके साथ कई बाद दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि “पीड़िता संग तीन लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शिकायत के बाद हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन वह निर्दोष निकला जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद नीलेश को गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उस पर पॉस्को सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुदमा दर्ज किया है। हालांकि नीलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है।

ट्रेंडिंग वीडियो