धोनी के बायोपिक में काम करने के बाद सुशांत ने एक और महान शख्स की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अन टोल्ड स्टोरी’ से लोगों के दिलों में छाए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा में है। धोनी के बायोपिक में काम करने के बाद सुशांत ने एक और महान शख्स की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
मोदी की बायोपिक में काम करने की ख्वाहिश
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक्टिंग की तारीफ कर उनके साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर कर चुके सुशांत अब पीएम मोदी से जुड़ी फिल्म पर काम करना चाहते हैं। सुशांत ने कहा कि यदि भविष्य में मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोग्राफी में काम करने का मौका मिला तो वह इसे जरूर करेंगे। बॉलीवुड के उभरते स्टार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो पीएम मोदी की बायोपिक में काम करने की इच्छा रखते है क्योकि उन्हें मुश्किल किरदार निभाने में मजा आता है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी धोनी की बायोपिक
बता दें इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अन टोल्ड स्टोरीÓ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म अब तक सबसे सफल बायोपिक है। इस बायोपिक ने बॉक्सऑफिस पर जितना कारोबार किया है उसके आस-पास और कोई अन्य बायोपिक नहीं है। धोनी की बायोपिक 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है।
कियारा ने निभाया था धोनी की वाइफ का किरदार
इस फिल्म में सुशांत ने एम एस धोनी का किरदार निभाया था। सुशांत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, भ्भूमिका चावला और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कियारा ने धोनी की वाइफ साक्षी का रोल अदा किया था। नन्हें जीशान ने धोनी के बचपन वाला किरदार निभाया है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।