scriptधोनी से मिलने को बेताब हैं टाईगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा | Actress Disha patani to meet MS Dhoni | Patrika News

धोनी से मिलने को बेताब हैं टाईगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा

Published: Sep 26, 2016 12:27:00 pm

बॉलीवुड फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि वह धोनी से मिलने के लिए उत्साहित हैं

disha patani

disha patani

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री दिशा पटानी ने कहा कि वह धोनी से मिलने के लिए उत्साहित हैं।


फिल्म के मुख्य किरदार की प्रेमिका बनी दिशा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं कब धोनी से मिलूंगी, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए उत्साहित हूं और मैं उनसे फिल्म और उनके किरदार के बारे में बात करूंगी।’ इससे पहले दिशा तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में दिखाई दी और टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं।


‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में हैं। इसमें कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका में हैं और दिशा धोनी के पहले प्यार प्रियंका झा की भूमिका में हैं।


उन्होंने कहा,’फिल्म के कलाकार वास्तविक जीवन के पात्रों से प्रेरित हैं, इसलिए आपको कियारा के किरदार में साक्षी और धोनी की भूमिका में सुशांत दिखाई देंगे। उम्मीद है धोनी प्रियंका को मुझमें देखेंगे।’ दिशा जैकी चैन अभिनीत फिल्म ‘कुंग फू योगा’में भी दिखाई देंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो