script

दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में सनी लियोनी ने बनाई जगह

Published: Nov 23, 2016 03:14:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी को मिली बड़ी उपलब्धि…

sunny

sunny

मुंबई। वह बॉलीवुड की कोई बहुत बड़ी स्टार नहीं हैं। उनकी फिल्में भी एक खास वर्ग ही देखता है, लेकिन पोर्न इंडस्ट्री को छोड़कर बॉलीवुड में वो एक मुकाम बनाने में सफल रही हैं। इसी का नतीजा है कि वो लोगों के दिलों में बसती हैं। सर्चिंग इंजन गूगल में वो सबसे ज्यादा खोजी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो छाई रहती हैं। उनसे जुड़ी खबरें, तस्वीरें व वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। नतीजन, सनी लियोनी ऑनलाइन सर्वे में 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। पांच साल पहले 2011 में जब सनी ‘बिग बॉस’ के घर में आईं, तो दर्शक हैरान रह गए। शो के कंटेंट पर उंगली उठी। जब बिग बॉस के घर में महेश भट्ट आए, तो वो सनी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने सनी को फिल्म ऑफर कर दी। इसके बाद सनी का बॉलीवुड में शुरू हुआ खुद को स्थापित करने का संघर्ष। बेशक, वो बॉलीवुड की ए लिस्टर अभिनेत्री नहीं कहलातीं, लेकिन यह कहने में भी कोई दोराय नहीं कि सनी ने बॉलीवुड में खुद को बतौर स्थापित कर लिया है।


बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की, जिसमें सनी लियोनी भी शामिल हैं। हम आपको बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाभर की इंजीनियर, बिजनेसमैन, स्‍पोट्र्सवूमेन, बिजनेसवूमेन, आर्टिस्‍ट और फैशन आईकन शामिल हैं। सनी लियोनी के अलावा इस लिस्‍ट में चार और इंडियन वूमेन शामिल हैं, जिसमें मल्लिका श्रीनिवासन (चेन्नई), गौरी चिंदारकर (सांगली), सालुमरदा थिमम्मा (कर्नाटक) और नेहा शर्मा (मुंबई) के नाम प्रमुख हैं।


दरअसल हर साल बीबीसी की ओर से लगातार चौथे साल में यह लिस्ट जारी की जाती है। इस बार जारी की गई लिस्ट में उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने कड़ी मेहनत की है। बॉलीवुड में पांच साल बिता चुकीं सनी लियोनी भट्ट कैम्प की फिल्मों के अलावा ‘एक पहेली लीला’, ‘शूटआउट एड वडाला’ और ‘बेईमान लव’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


इस समय सनी, अरबाज खान के साथ ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग मॉरिशस में कर रही हैं। साथ ही वो हाल ही बिग बॉस सीजन 10 में आई और शो के कंटेस्टेंट को टास्क करवाया। बिग बॉस के घर में उनकी मौजूदगी दिलचस्प रही।

ट्रेंडिंग वीडियो