scriptदिल्ली की अदिति ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2015 का खिताब | Aditi Arya won Miss India 2015 crown | Patrika News

दिल्ली की अदिति ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2015 का खिताब

Published: Mar 29, 2015 10:13:00 am

अवॉर्ड्स में अदिति आर्या, आफ्रीन रचेल वाज, वर्तिका सिंह, तान्या होप और दीक्षा
कौशाल टॉप 5 फाइनेलिस्ट रहीं

मुंबई। शनिवार रात मुंबई के यशराज स्टूडियो में फेमिना मिस इंडिया 2015 चुनी गई और ये खिताब दिल्ली की अदिति आर्या ने अपने नाम किया। वहीं आफ्रीन रचेल वाज फर्स्ट रनरअप और वर्तिका सिंह सैकंड रनरअप रहीं।

अदिति अब मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के लिए देश का प्रतिनिधित्व करेगी, वहीं आफ्रीन और वर्तिका अन्य इंटरनेशनल खिताबों में हिस्सा लेगी। शो में करीना कपूर, शाहिद कपूर, जैकलीन फर्नाडिस, कनिका कपूर, मीत ब्रदर्स जैसे सितारों ने अपनी परफॉर्मेस से चार चांद लगाए।

इस इंवेंट को जॉन अब्राहम, सोनू निगम, अनिल कपूर, मनीषा कोयराला, फिरोज नाडियादवाला, अबु जानी और संदीप खोसला, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, श्यामक डावर और चित्रागंदा सिंह ने जज किया। अवॉर्ड फंक्शन के होस्ट मनीष पॉल और नेहा धूपिया रहे। फेमिना मिस इंडिया 2015 इंवेंट में अदिति आर्या, आफ्रीन रचेल वाज, वर्तिका सिंह, तान्या होप और दीक्षा कौशाल टॉप 5 फाइनेलिस्ट रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो