script

‘ए दिल है मुश्किल’ व ‘शिवाय’ को मिली शानदार ओपनिंग

Published: Oct 28, 2016 01:16:00 pm

फेस्टिव सीजन में अजय देवगन स्टारर एक्शन थ्रिलर मूवी शिवाय और रणबीर कपूर-ऐश्वर्या-अनुष्का की ए दिल है मुश्किल दर्शकों बीच आई हैं…

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

जयपुर। दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सितारों से सजी दो बड़ी फिल्में आज बॉक्स ऑफिस पर उतरी। फेस्टिव सीजन में अजय देवगन स्टारर एक्शन थ्रिलर मूवी शिवाय और रणबीर कपूर-ऐश्वर्या-अनुष्का की ए दिल है मुश्किल दर्शकों बीच आई हैं। इन दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट शो हाउसफुल गया है। दर्शकों का रिस्पोंस भी पॉजीटिव है।

फवाद से फिल्म को नहीं हुई मुश्किल
उरी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव के चलते पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मौजूदगी का विरोध झेलने के बाद ए दिल है मुश्किल को आज दर्शकों की अदालत में कोई परेशानी नहीं हुई। मूवी का पहला शो हाउसफुल बताया जा रहा है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर की इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, ऐश्वर्या रॉय, अनुष्का शर्मा, लिजा हेडन और पाकिस्तान स्टार फवाद खान मुख्य भूमिकाओं में है। मूवी में प्यार के रिश्तों के जटिलता को पेश किया गया है। पहले शो में दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। मूवी की ओपनिंग देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म को फवाद खान एपिसोड से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

पसंद आया शिवाय का एक्शन
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर मूवी शिवाय को शानदार ओपनिंग मिली है। मूवी का पहला शो हाउसफुल गया है, दर्शकों को फिल्म में दिखाया गया एक्शन बहुत पसंद आ रहा है। कुछ एक्शन दृश्य तो दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं। पहले हाफ तक आई दर्शकों की प्रतिक्रिया निर्माताओं के लिए उत्साहजनक है। फिल्म में हिमालय में रहने वाले सीधे साधे व्यक्ति की कहानी को पेश किया गया है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए सिस्टम के खिलाफ खड़ा हो जाता है। मूवी में अजय का अभिनय दर्शकों को पसंद आ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो