script“मुंबई इंडियंस” की जीत पर पार्टी करती नजर आई ऎश्वर्या राय | Aishwarya and abhishek attend Ambanis bash | Patrika News

“मुंबई इंडियंस” की जीत पर पार्टी करती नजर आई ऎश्वर्या राय

Published: May 26, 2015 12:34:00 pm

कान्स में अपना जलवा बिखेरने के बाद एक्ट्रेस ऎश्वर्या राय बच्चन मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटते ही ऎश अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी करते हुए नजर आई

aishwarya rai

aishwarya rai

मुंबई। कान्स में अपना जलवा बिखेरने के बाद एक्ट्रेस ऎश्वर्या राय बच्चन मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटते ही ऎश अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पार्टी करते हुए नजर आई। मौका था मुंबई इंडियंस की जीत का जब रविवार चेन्नई सुपर किंग्स से 41 रनों से मिली जीत के बाद अंबानी ने शानदार पार्टी रखी। जिसमें ऎश्वर्या-अभि साथ नजर आए।

वहीं निता अंबानी भी अपने बच्चे आनंद और आकाश के साथ जीत का जश्A मनाते हुए नजर आई। ऎश्वर्या इस पार्टी में हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आई। मटैलिक ब्लूमैरिन गाउन और ब्रोड बेल्ट में वह बेहद आकर्षक नजर आ रही थी। साथ ही इस ड्रेस के साथ उन्होने डार्क मेहरून लिपिस्टीक लगा रखा था जो उनके ड्रेस के साथ मैच हो रहा था। अब बात करें ऎश के बेटर हाफ अभिषेक बच्चन की तो वह भी अपनी वाईफ को कॉम्प्लीमेंट दे रहे थे। ब्लैक कोर्ट और ब्लैक शर्ट में अभि डीसेंट नजर आए। साथ ही दोनों कपल पार्टी में मुंबई के खिलाड़ी उनमुक्त चंद के साथ पोज देेते हुए कैमरे में कैद हुए। उनमुक्तम ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की।

गौरतलब है कि लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब रहने के बाद ऎश्वर्या फिल्म “जज्बा” से कमबैक कर रही हैं। फिल्म में इरफान खान भी मुख्य भूमिका में है जिसका पोस्टर हाल ही रिलीज हुआ।

With the bachchans at antilia.

A photo posted by Unmukt Chand (@unmuktchand_official) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो