scriptक्यों अजय से डेढ़ साल तक नाराज रही उनकी बेटी न्यासा? जानिए वो खास वजह | Ajay Devgn's Daughter Was Angry With Him For A half years... Know reason | Patrika News

क्यों अजय से डेढ़ साल तक नाराज रही उनकी बेटी न्यासा? जानिए वो खास वजह

Published: Oct 18, 2016 03:53:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

अजय देवगन अपनी बेटी के बेहद करीब हैं…लेकिन ऐसी क्या बात हो गई कि बेटी अपने पापा से रूठ गई…

ajay devgn

ajay devgn

मुंबई। अजय देवगन की बेटी न्यासा पहली बार उस समय सुर्खियों में आईं, जब अजय देवगन लंदन में आयोजित एक समारोह में न्यासा के साथ पहुंचे थे। रेड कारपेट पर बेटी के साथ अजय पहली बार नजर आए थे। उसके बाद से न्यास लाइम लाइट में हैं। जैसा कि आप सभी इस बात से वाकिफ हैं कि इन दिनों अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘शिवाय’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंने बेटी न्यासा से जुड़े एक वाकये का खुलासा किया। जब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी करीब डेढ़ साल से उनसे नाराज है, तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए, लेकिन जब उन्हें इस नाराजगी की वजह मालूम हुई, तब लोगों ने बेटी की नाराजगी को सही बताया। दरअसल, न्यासा की अपने पापा के प्रति गुस्से व नाराजगी की वजह अजय देवगन की व्यस्तता थी। शिवाय के चलते वो पूरी तरह से अपने परिवार से कट से गए थे। हालांकि जब न्यासा ने ‘शिवाय’ का ट्रेलर देखा, तो उनकी जो पापा के प्रति नाराजगी थी, वह एक ही झटके में दूर हो गई।


अजय देवगन ने बताया कि ‘शिवाय’ की शूटिंग के दौरान मैं डेढ़ साल तक काफी बिजी रहा और इसके चलते न्यासा को बिल्कुल भी टाइम नहीं दे पाया। इस बात से न्यासा मुझसे काफी नाराज और गुस्से में थी। लेकिन जब उसने फिल्म का ट्रेलर और सॉन्ग सुना, तो बोली- पापा, अब मैं जान गई हूं कि आप क्यों इतने बिजी थे। मुझे आप पर गर्व है। यह मेरे लिए सबसे बेस्ट कॉम्प्लीमेंट्स था। बता दें कि ‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो