script

काजोल ने किया ऐसा मजाक, सटक गया अजय देवगन का दिमाग

Published: Oct 20, 2016 12:20:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

काजोल अजय को मराठी सिखाने की कोशिश करती है जिसका उन्होंने दिया अनोखा जवाब

kajol ajay

kajol ajay


अजय को मराठी सिखाने की कोशिश की
हाल ही में काजोल ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने पति अजय देवगन को मराठी सिखाने की कोशिश करती दिख रही हैं। इसमें अजय का मराठी बोलने का अंदाज भी देखने लायक है। काजोल इस वीडियो में दर्शकों से कहती हैं कि दोस्तों हम मराठी शो ‘चला हवा येऊ द्या’ की शूटिंग के लिए जा रहे हैं। इसके चलते मैं अजय को थोड़ी-सी मराठी सिखाने जा रही हूं जिसके बारे में अजय को मालूम नहीं है।

अजय ने कहा अता माझी सटकली
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल अजय देवगन को बुलाती हैं और उनसे पूछती हैं कि पता है ना क्या बोलना है? इस पर अजय पूछते हैं क्या? काजोल उन्हें शो का मराठी नाम लेकर बताती है और कई बार इस नाम को दोहराती है, लेकिन अजय एक ही बार बोल पाते हैं। इसके बाद अपनी फिल्म सिंघम का डायलॉग अता माझी सटकली बोलकर चले जाते हैं।

देखें वीडियो-