scriptप्रियंका के विदेश में देश का नाम रोशन करने से खुश है अक्षय कुमार | Akshay feels proud on Priyanka's hollywood success | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका के विदेश में देश का नाम रोशन करने से खुश है अक्षय कुमार

अक्षय ने प्रियंका हॉलीवुड में एंट्री के पहले ही साल में पुरूस्कार जीतने की कामयाबी पर कहा, प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया है। हमें प्रियंका पर गर्व है।

Jan 13, 2016 / 05:45 pm

राखी सिंह

Akshay Kumar

Akshay Kumar

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका के हॉलीवुड में एंट्री के पहले ही साल में पुरूस्कार जीतने पर पूरा बॉलीवुड खुश है। पीसी की इस उपलब्धि से इंडस्ट्री में खुश होने वाले में एक्शन हीरो अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय की खुशी का कारण यह है कि उन्होंने विदेश में अपने देश का नाम रोशन किया है।

अपने पहले ही धारावाहिक क्वांटिको में प्रियंका ने ऐसी छाप छोड़ी कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड में दर्शकों की पसंद वाला पुरस्कार उनकी झोली में गिरा। अक्षय ने प्रियंका की इस कामयाबी पर एक अख़बार को दिए बयान में कहा है, प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया है। हमें प्रियंका पर गर्व है। आपको बता दें कि प्रियंका के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी कई सफ़ल फिल्मों में अक्षय हीरो थे।

प्रियंका ने अक्षय के साथ ही फिल्‍म अंदाज़ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद फिल्‍म ऐतराज़ और मुझसे शादी करोगी जैसी सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन इन दोनों के बीच कुछ पकने की खबरें सुर्खियां बनने लगीं। उसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे के साथ काम बंद कर दिया। मगर अब जब प्रियंका ने पुरस्‍कार जीता तो गब्बर ने खुशी का इजहार किया।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका के विदेश में देश का नाम रोशन करने से खुश है अक्षय कुमार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो