script

आलिया का नया ठिकाना, देखें तस्वीरें

Published: Dec 02, 2016 03:54:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

आलिय ने शुक्रवार को नए घर में शिफ्ट कर गईं, यहां उनकी छोटी बहन शाहिन उनके साथ रहेंगी… 

alia

alia

मुंबई। काफी अरसे से अभिनेत्री आलिया भट्टा अपना नया ठिकाना ढूंढ़ रही थीं। आखिरकार उन्होंने अपने पैरेंट्स का घर छोड़कर अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो ही गईं। बहुत कम ऐसे स्टार हैं, जो बॉलीवुड में नाम-दाम-शोहरत कमाने के बाद अपने पैरेंट्स के साथ रह पाते हैं। दरअसल उन्हें स्टार बनने के बाद पैरेंट्स के घर में वह आजादी नहीं मिल पाती, जिसकी उन्हें चाहत होती है, इसीलिए वो माता-पिता का घर छोड़कर अपने घर में शिफ्ट हो जाते हैं। हालांकि कई स्टार अपने पैरेंट्स के साथ रहना ही पसंद करते हैं, उनमें से सलमान खान से बड़ा कोई उदाहरण नहीं होगा।

A photo posted by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on


बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की। पिछले काफी दिनों से आलिया अपने नए घर में शिफ्ट होना चाहती थीं, लेकिन व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो पा रहा था। इधर डियर जिंदगी चल निकली, उधर आलिया ने अपने पैरेंट्स का घर छोड़ दिया। जी हां, आलिय ने शुक्रवार को नए घर में शिफ्ट कर गई हैं। इस घर में उनके साथ उनकी बहन शाहीन भी रहेंगी। आलिया ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करके दी। आलिया ने लिखा- नए घर में पहली रात। शाहीन आखिरकार हमने कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो