scriptक्या रणबीर कपूर से शादी करेंगी अनुष्का? | Anushka marry with Ranbir Kapoor... | Patrika News

क्या रणबीर कपूर से शादी करेंगी अनुष्का?

Published: Oct 24, 2016 01:25:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

अनुष्का की मां को रणबीर के साथ अनुष्का की जोड़ी जम गई है…तो क्या रणबीर-अनुष्का के बीच कुछ है…

anushka

anushka

मुंबई। पुरी दुनिया को पता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच लंबे समय से अफेयर चला रहा है। हालांकि बीच में इनके ब्रेकअप की खबरें आई थीं, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों फिर साथ-साथ दिखाई दिए और आखिरकार ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया। अब एक बार फिर खबर आ रही है कि अनुष्का और विराट के बीच दूरियां बनने लगी हैं। इसकी एक ही वजह है और वह विराट का परिवार…। दरअसल, विराट का परिवार चाहता है कि विराट और अनुष्का जल्द शादी कर लें। विराट तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अनुष्का अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि अनुष्का और विराट के बीच दूरियां बढऩे लगी हैं।

एक ओर जहां अलगाव की खबरें हैं, वही अनुष्का की मां ने अनुष्का के लिए एक नए लड़के को पसंद कर लिया है। तो क्या अनुष्का मां की पसंद से शादी करेंगी। खैर, आप यह नहीं जानना चाहेंगे कि वो लड़का कौन है? अरे, ये काई और नहीं, बल्कि रणबीर कपूर हैं। जी हां, अनुष्का एक बार फिर शादी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जाता है कि अनुष्का की मां ने उनसे कहा है कि वो रणबीर से शादी कर ले। अरे, यदि आप यह सोच रहे हैं कि अनुष्का की सगी मां ने उन्हें ये सलाह दी है, तो आप गलत सोच रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्म ए दिल है मुश्किल के प्रोमोशन के दौरान जब अनुष्का मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। तो उनके साथ शो में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थी। कपिल के शो के दौरान एक महिला ने अनुष्का को अपनी बेटी कहते हुए कहा कि तुम रणबीर से शादी कर लो। 

महिला की ये बातें सुनकर अनुष्का के साथ सभी चौक गए, लेकिन इस बात पर रणबीर ने खूब मजे लिए। इसके बाद कपिल ने अनुष्का के साथ खूब मस्ती की और उनकी टांग खींची। आपको बता दें कि करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ए दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म पहले से ही सुखियों में है। फिल्म में रणबीर, अनुष्का और ऐश्वर्या मुख्य रोल में हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो