script

विराट नहीं इस “Dude” के प्यार की गिरफ्त में है अनुष्का!

Published: Oct 04, 2015 10:53:00 am

अनुष्का और विराट पब्लिकली अपने प्यार को मान चुके हैं, लेकिन इन दिनों अनुष्का विराट को छोड़ किसी और के प्यार में गिरफ्त हैं

virat kohli meet anushka sharma during an ipl matc

virat kohli meet anushka sharma during an ipl match

मुंबई। बॉलीवुड डिवा अनुष्का शर्मा और टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली के इश्क के चर्चे आम हैं। दोनों पब्लिकली अपने प्यार को मान चुके हैं, लेकिन इन दिनों अनुष्का का दिल किसी और पर आ गया है। अनुष्का विराट को छोड़ किसी और के प्यार में गिरफ्त हैं।



अरे घबराइए नहीं, यहां हम किसी और की नहीं बल्कि अनुष्का के पेट डॉग “” की बात कर रहे हैं। अनुष्का Dude को बहुत प्यार करती हैं। हाल ही में जब अनुष्का अपनी फिल्म “ऎ दिल है मुश्किल” की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थी, तो Dude उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने आया।



इस बारे में अनुष्का ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि “Been love locked with the best pet ever in the world forever”। आपको बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी फिल्म “ऎ दिल है मुश्किल” की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और ऎश्वर्या राय बच्चन नजर आने वाले हैं।

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/649923918577451010


ट्रेंडिंग वीडियो