script

शादी के सवाल पर क्या बोली एक्ट्रेस अनुष्का, यहां जाने

Published: Dec 09, 2016 10:41:00 am

जब मीडिया वालों ने अनुष्का से उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल का बड़ी शालीनता से जवाब दिया

Anushka-Virat

Anushka-Virat

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की लव स्टोरी की चर्चे आजकल आपको हर जगह सुनने को मिल जाएंगे। समय के साथ इन दोनों स्टार्स की लव स्टोरी और आगे बढ़ती जा रही है। दोनों एक दूसरे से मिलने के कोई भी मौके को मिस नहीं करते है। हाल ही इस कपल को इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की वेडिंग सेरेमनी के दौरान एक साथ देखा गया है। पार्टी में कोहली ब्लैक कोट-पेंट में नजर आएख्, वहीं उनकी दिलरुबा अनुष्का भी ब्लैक गाउन में नजर आई। 

इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का मीडिया वालों से भी रूबरू हुई। जब मीडिया वालों ने अनुष्का से उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल का बड़ी शालीनता से जवाब दिया। अनुष्का ने कहा कि आम लड़कियां की तरह मैं भी जिंदगी के किसी मोड़ पर शादी करना चाहती है लेकिन शादी कब होगी इसके बारे में मैं भी नहीं जानती है। 

सुल्तान की एक्ट्रेस ने कहा, दरअसल मैंने अभी तक इसके बारे में कभी सोचा नहीं है। बता दें फिल्मी दुनिया में अनुष्का इस समय अपने गोल्डन पीरियड से गुजर रही है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी है। ऐसे में वह शादी के बंधन में बंधकर अपने करियर पर शायद अपने करियर की रफ्तार को स्लो नहीं करना चाहती। 


अपनी राय लोगों से शेयर करते हुए अनुष्का ने कहा, वह एक बार शादी करने में विश्वाश रखती हैं और अपना जीवन आम तरीके से जीना चाहती हैं। आज कल की औरतों को लेकर अनुष्का ने कहा, ‘आज कल औरतें बदल रही हैं, बदलते समय के साथ उनकी सोच में भी बदलाव आ रहे हैं। आज कल महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं, इसलिए अब उन्हें सेटल होने के लिए शादी की जरूरत नहीं होती। युवराज-हेजल की शादी से पहले विराट और अनुष्का को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की शादी में एक साथ देखा गया था। इन दिनों दोनों स्टार्स एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले हुए देखे जा सकते है। 

virat

बता दें इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई अनुष्का की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई थी। यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हुई थी। इससे पहले वे बॉलीवुड के दबंग सलमान के साथ फिल्म सुल्तान में नजर आई थी। सुल्तान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।


ट्रेंडिंग वीडियो