scriptअर्जुन ने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए तैयारियां की शुरू | Arjun has started prepration for Half Girlfriend | Patrika News

अर्जुन ने ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए तैयारियां की शुरू

Published: Jan 29, 2016 05:08:00 pm

अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, मैं इसके लिए अगले ढाई महीने तक तैयारियां करूंगा और इसके बाद शूटिंग शुरू करूंगा।

arjun

arjun

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिये अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर का चयन किया गया है।

अर्जुन इससे पूर्व चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म 2 स्टेटस में भी काम कर चुके हैं। अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार के लिये तैयारियां शुरू कर दी है और वह जल्द ही शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं इसके लिए अगले ढाई महीने तक तैयारियां करूंगा और इसके बाद शूटिंग शुरू करूंगा।

बताया जाता है कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक बिहारी लड़के माधव की लव स्टोरी पर आधारित है, जिसे हाई सोसाइटी और अंग्रेजी बोलने वाली रिया से प्यार हो जाता है, लेकिन रिया की इसमे कोई दिलचस्पी नहीं होती है और इसलिए माधव की हाफ गर्लफ्रेंड बन जाती है। इस फिल्म की शूटिंग बिहार, दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क में भी होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो