scriptजब अर्जुन ने एक सवाल का जवाब अथिया को नहीं देने दिया, जानें वो वजह | Arjun Kapoor said, Stop questioning on 'Nepotism' issue | Patrika News
बॉलीवुड

जब अर्जुन ने एक सवाल का जवाब अथिया को नहीं देने दिया, जानें वो वजह

एक बार फिर अर्जुन ने मीडिया को लिया आड़े हाथों…भाई-भतीजावाद के सवाल पर आया गुस्सा…

जयपुरJul 07, 2017 / 07:15 pm

dilip chaturvedi

arjun kapoor

arjun kapoor

मुंबई। कंगना रनौत ने जब से अर्जुन कपूर पर इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया है, इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। जब भी मौका मिलता है, मीडिया एक्टर्स से भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर सवाल करने से नहीं चूकती। इन दिनों अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी के साथ ‘मुबारकां’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल में फिल्म की कास्ट फिल्म के गाने ‘द गूगल’ की लॉन्चिंग पर मौजूद थी। इस मौके पर मीडिया ने अथिया से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर सवाल क्या पूछ लिया कि हमेशा की तरह अर्जुन को गुस्सा आ गया। 

गुस्से में अर्जुन ने कहा कि अथिया की जगह वो जवाब देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं सोचता हूं, इस विषय पर काफी बहस हो चुकी है। जिन्हें फिल्म करने का मौका मिल रहा है, उनमें से वही टिकेंगे, जिन्हें ऑडियंस पसंद करेगी। यदि ऑडियंस को कोई एक्टर ठीक लगेगा, तो वे उसकी मूवीज देखेंगे और आगे उस एक्टर को काम मिलेगा। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ प्रमोट करते समय मैंने इस सवाल का जवाब दिया था और मेरे खयाल से हम काफी समय से इस पर बहस कर रहे हैं। मैं मीडिया से अपील करता हूं कि इस सवाल को अब छोड़ें, क्योंकि इस पर काफी चर्चा हो चुकी है।’

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on


गौरतलब है कि भाई-भतीजावाद पर बहस उस समय शुरू हुई थी, जब कंगना रनौत ने अर्जुन कपूर पर इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था। तब दोनों के बीच काफी गरमा-गरम बहस भी हुई थी और तभी से इंडस्ट्री के लोगों से यह सवाल बराबर पूछा जा रहा है। रणबीर कपूर ने भाई-भतीजावाद की बात को स्वीकार भी चुके हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / जब अर्जुन ने एक सवाल का जवाब अथिया को नहीं देने दिया, जानें वो वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो