scriptजब सैफ से शादी करने के लिए परिणीति ने की थी करीना से बात! | B'day Special: Parineeti Chopra want to marry with Saif Ali Khan | Patrika News

जब सैफ से शादी करने के लिए परिणीति ने की थी करीना से बात!

Published: Oct 22, 2016 11:39:00 pm

परिणीति चौपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति अपने चुलबुले अंदाज के कारण फैंस में काफी फेमस है

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति अपने चुलबुले अंदाज के कारण फैंस में काफी फेमस है। लेकिन उनके एक राज के बारें मे तो शायद उनके फैंस को भी नहीं पता होगा।

क्या आपको पता है कि सेक्सी एक्ट्रेस का दिल किसके लिए धड़कता है। परिणीति का दिल आज भी सैफ अली खान के लिए धड़कता है। सैफ को अपना बनाने के लिए तो परिणीति ने तो उनकी पत्नी करीना कपूर खान तक से बात कर ली। अरे रुकिए, आप परिणीति और सैफ को लेकर और ज्यादा सोचें हम आपको बता दें परिणीति ने यह सब मजाकियां अंदाज में करीना से कही थी। परिणीति कम उम्र से सैफ को काफी लाइक करती है।

फिल्मों में आने से पहले परिणीति पढ़ाई में काफी होशियार थी। यहां तक कि 12वीं क्लास में उन्होंने ऑल ओवर इंडिया टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने लंदन से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में त्रिपल ऑर्नस की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई करने बाद उन्होंने एमएनसी में इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की लेकिन मंदी के चलते उनकी जॉब चली गई। इसके बाद वे दोबारा मुंबई लौट आई।

मुंबई आने के बाद परिणीति ने यशराज फिल्म्स में बतौर पीआर हैड काम शुरू किया। अपनी डेब्यू फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ में वो रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आईं थी। इसके बाद वो ‘इशकजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘दावते इश्क’, ‘किल दिल’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में फिल्म ‘ढिशूम’ में उनके आइटम नंबर को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। परिणीति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो