दो करोड़ बार देखा जा चुका है ‘बादशाहो’ का ये गाना, आपने देखा क्या
Mere Rashke Qamar
मुंबई। बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन जल्द अपनी नई फिल्म ‘बादशाहो’ को लेकर आने वाले हैं। अभी हाल में इस फिल्म का एक गाना ‘मेरे रश्के कमर’ को रिलीज किया गया था। जो कि अजय और इलियाना पर फिल्माया गया था। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तब इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ लोग देख चुके हैं।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजय देवगन की इस फिल्म का फैंस कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये गाना करीब 30 साल पहले नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। जिसे अब एक बार फिर मनोज मुंतशिर और तनिष्क बागची ने नए अंदाज में पेश किया है। गाने को नुसरत और राहत फतेह अली खान अपनी आवाज दी है।
मिलन मिलन लूथरिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज होगी।