scriptबाजीराव-मस्तानी ने की कुल 350 करोड़ की कमाई | Bajirao Mastani earned 350 crore worldwide | Patrika News

बाजीराव-मस्तानी ने की कुल 350 करोड़ की कमाई

Published: Jan 18, 2016 12:40:00 pm

बाजीराव-मस्तानी ने भारतीय बाजार में कुल 260 करोड़ और विदेशी बाजारों में कुल 90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

Bajirao mastani

Bajirao mastani

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज मिलाकर कुल 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को एक साथ रिलीज हुयी थी।

बाजीराव-मस्तानी भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट थी जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। भंसाली यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। बाजीराव-मस्तानी ने भारतीय बाजार में कुल 260 करोड़ और विदेशी बाजारों में कुल 90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म अब तक कुल 350 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

फिल्म दिलवाले ने कुल 380 करोड़ की कमाई की है। 350 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों में पीके, बजरंगी भाईजान, धूम-3, चेन्नई एक्सप्रेस, प्रेम रतन धन पायो, थ्री इडियट, हैप्पी न्यू ईयर, किक और क्रिश 3 का नाम भी शुमार है।

उल्लेखनीय है कि बाजीराव-मस्तानी मराठा शासक पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर ङ्क्षसह ने पेशवा बाजीराव, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभायी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो