बाजीराव रणवीर सिंह का विक्ट्र्री सॉन्ग ‘मलहारी’ भोपाल में होगा रीलिज
Published: Nov 28, 2015 11:52:00 am
यह गाना इस नायक पेशवा बाजीराव के वास्तविक योद्धा स्वरूप को
दर्शाता है जिसमें रणवीर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे।
मुंबई। ‘बाजीराव मस्तानी’ के तीन सफल गानों ‘गजानना’,’दीवानी मस्तानी’ और ‘पिंगा’ के बाद अब निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बाजीराव रणवीर के विक्ट्री सॉन्ग ‘मलहारी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह गाना आज भोपाल में लॉन्च किया जाना है।
रणवीर सिंह ने सोशल साइट पर इस विक्ट्री एंथम की जानकारी शेयर की। रणवीर ने एक वीडियो मैसेज के जरिए ट्विटर पर ‘मलहारी’ के लॉन्च की खबर सांझा की। यह गाना इस फिल्म के नायक पेशवा बाजीराव के वास्तविक योद्धा स्वरूप को दर्शाता है जिसमें रणवीर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे।
इस गाने में पेशवा बाजीराव अपने सैनिकों को युद्ध के लिए प्रेरित करते है और उनका उत्साहवर्धन करते है। यह विक्ट्र्री एंथम सिंगर विशाल डडलानी ने गाया है और गणेश आचार्या ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
खबर है कि इस गाने को भोपाल में लॉन्च किया जाएगा क्योंकि फिल्ममेकर्स के मुताबिक बाजीराव ने भोपाल में भी एक बड़ा युद्ध लड़ा था इसलिए इसके जीत का जश्न मनाता यह गाना भी भोपाल में ही लॉन्च किया जाएगा।