scriptप्रतिंबधों की संस्कृति बंद हो : पूजा बेदी | Banning culture should be stopped : Pooja Bedi | Patrika News
बॉलीवुड

प्रतिंबधों की संस्कृति बंद हो : पूजा बेदी

पूजा बेदी “जो जीता वही सिकंदर” जैसी फिल्मों के लिए याद
की जाती हैं

Sep 12, 2015 / 05:46 pm

जमील खान

Pooja Bedi

Pooja Bedi

मुंबई। अभिनेत्री पूजा बेदी का कहना है कि खासतौर से महाराष्ट्र में हाल के दिनों में पनप आई प्रतिबंधों की संस्कृति हास्यास्पद है, और इसे बंद किया जाना चाहिए। मुंबई में हाल ही में मांस बिक्री पर लागू चार दिवसीय प्रतिबंध के बारे में पूजा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि प्रतिबंध हास्यास्पद है।

हमें इन सभी प्रतिबंधों पर रोक लगानी चाहिए। हमें इस पूरी संस्कृति और प्रतिबंध जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। अगर आप किसी पर प्रतिबंध लगाते हैं तो उन चीजों पर लगाइए जो हमारे लिए हानिकारक हैं, जैसे सिगरेट। धूम्रपान हमारे आसपास खड़े हुए लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। लेकिन, हम ऎसी चीजों पर प्रतिबंध नहीं लगाते।
Pooja Bedi
पुर्नजन्म की अवधारणा पर उन्होंने कहा, मैं पिछले जन्म में काफी विश्वास रखती हूं। मैंने पिछले जीवन में कदम रखा और यह अनुभव किया कि मैं पिछले जन्म में क्या थी और मैंने क्यों इस दुनिया में जन्म लिया है। मुझे इन सबमें विश्वास है क्योंकि क्योंकि मैंने खुद यह देखा है।
Pooja Bedi
उल्लेखनीय है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने जैन धर्मावलंबियों के पर्युषण पर्व को ध्यान में रखते हुए मुंबई में चार दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में गोमांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध है। पूजा बेदी “जो जीता वही सिकंदर” जैसी फिल्मों के लिए याद की जाती हैं।
Pooja Bedi

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / प्रतिंबधों की संस्कृति बंद हो : पूजा बेदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो