script“अलोन” बिपाशा ने नए ब्वायफ्रेंड संग किया डिनर डेट | Bipasha Basu and 'alon' Actor dinner outing | Patrika News

“अलोन” बिपाशा ने नए ब्वायफ्रेंड संग किया डिनर डेट

Published: Apr 25, 2015 08:42:00 am

“अलोन” एक्टर संग बांद्रा (मुम्बई) के एक रेस्टोरेंट में बिपाशा ने किया डिनर डेट,
ब्वायफ्रेंड के बर्थडे पर बिप्स और फ्रैंड्स ने दी थी पार्टी

Bipasha Basu

Bipasha Basu

मुंबई। बिपाशा बसु की फ्रैंडशिप इन दिनों करण सिंह ग्रोवर के साथ गहरी हो गई है। फिल्म “अलोन” में साथ काम करने के बाद से ही दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही बांद्रा (मुम्बई) में एक रेस्टोरेंट में दोनों को डिनर डेट के लिए जाते देखा गया। दोनों एक-दूसरे की कम्पनी को काफी एंजॉय कर रहे थे।

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम के बाद बिपाशा की हरमन बावेजा से गहरी दोस्ती हो गई थी। कुछ टाइम पहले दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। बिपाशा को कई बार हरमन की फैमिली के साथ भी देखा गया, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। वहीं करण ने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, फिर उनका अफेयर कोरियोग्राफर निकोल के साथ चला था। फिर उन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों अलग हो गए।

गौरतलब है कि हाल ही करण के बर्थडे पर बिप्स और फ्रैंड्स ने पार्टी भी की थी। साथ ही उन्हे कई अवॉर्ड शो पर भी साथ देखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो