scriptBirthday special: 21 साल की उम्र में नीतू सिंह ने रचाया ऋषि कपूर से विवाह | Birthday special: Happy birthday Neetu Singh | Patrika News
बॉलीवुड

Birthday special: 21 साल की उम्र में नीतू सिंह ने रचाया ऋषि कपूर से विवाह

सत्तर के दशक की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा नीतू सिंह की पहचान आज रणवीर कपूर की मां…

Jul 08, 2015 / 12:07 pm

सुधा वर्मा

neetu singh

neetu singh

सत्तर के दशक की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा नीतू सिंह की पहचान आज रणवीर कपूर की मां तथा ऋषि कपूर की पत्नी के रूप में है। उनका जन्म 8 जुलाई 1958 को नई दिल्ली में हरप्रीत कौर के रूप में हुआ।

मुंबई में अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद वह हिन्दी फिल्मों से जुड़ गई। उन्हें पहला मौका यादों की बारात में एक छोटे से रोल के साथ मिला। फिल्म सफल रही और नीतू का अभिनय करियर चल निकला। उन्होंने दीवार, धरमवीर, परवरिश, अमर अकबर एन्थोनी, कभी-कभी जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी।

21 वर्ष की उम्र में ही नीतू सिंह ने अपने सह-अभिनेता ऋषि कपूर से विवाह कर लिया। विवाह के बाद वह फिल्मों से अघोषित रूप से अलग हो गई। वर्ष 2009 में उन्होंने फिल्म लव आज कल से फिल्मों में वापसी की। अपने सहज और चुलबुले अभिनय के लिए मशहूर नीतू सिंह को फिल्म काला पत्थर में बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए फि ल्मफेयर अवॉर्डस में भी नोमिनेट किया गया।

Home / Entertainment / Bollywood / Birthday special: 21 साल की उम्र में नीतू सिंह ने रचाया ऋषि कपूर से विवाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो