scriptक्या आप जानते हैं रवीना टंडन के जीवन से जुड़ा ये सबसे बड़ा रहस्य! | birthday special story of raveena-tandon | Patrika News

क्या आप जानते हैं रवीना टंडन के जीवन से जुड़ा ये सबसे बड़ा रहस्य!

Published: Oct 26, 2016 04:50:00 pm

रवीना टंडन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। कम ही लोग जानते होंगे की रवीना शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं।….

Raveena Tandon

Raveena Tandon



रवीना आज चार बच्चों की मां हैं। उन्होंने फिल्म डिस्टीब्यूटर अनिल थंडानी से 22 फरवरी 2004 को शादी की थी। अनिल से उनकी एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। रवीना अपने बच्चों को पूरा समय देती हैं और एक अच्छी मां का फर्ज बाखुबी निभा रही हैं।


रवीना ने साल 1991 में फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी ये फिल्म सलमान खान के साथ थी। इस फिल्म के लिए रवीना को फिल्मफेयर न्यू फेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘खिलाडिय़ों का खिलाड़ी’, ‘दुल्हे राजा’, ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘सत्ता’, ‘सैंडविच’, ‘बुढ़ा होगा तेरा बाप’, ‘बाम्बे वेलवेट’ में नजर आईं थीं। रवीना की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म ‘दो चेहरे’ थी। इसके बाद वो किसी भी फिल्म में नजर नही आईं।



रवीना की खूबसूरती और उनके अभिनय की जीतनी चर्चा थी, उसे कहीं ज्यादा अक्षय कुमार के साथ उनके अफेयर के किस्से सुननें को मिले। खबरें तो ये भी आई थीं कि दोनों ने मंदिर में गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी। हालांकि ये जोड़ी प्यार में अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई।


रवीना को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज रवीना एक अच्छी पत्नी के साथ अच्छी मां का फर्ज भी निभा रही हैं। रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता रवि टंडन फिल्म प्रोड्यूर थे। रवीना का फिल्मी सफर बेहतरीन रहा और अब वो अपने पारिवारिक जीवन में पूरा तरह से व्यस्त हैं। वो एक अच्छी पत्नी के साथ एक अच्छी मां भी हैं।



अजय देवगन के कॉलेज में पढ़ती थीं रवीना 
बहुत कम लोग जानते हैं कि रवीना और अजय देवगन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने बताया कि उन्हें बड़ा दुख हुआ जब अजय ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था। 

अक्षय से सगाई टूटने के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं!
रवीना और अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा खूब सुनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं दोनों का सिर्फ अफेयर नहीं बल्कि सगाई हो चुकी थी। इसके बाद अक्षय के ‘दिलफेंक’ मिजाज की वजह से ये रिश्ता परवान नहीं चढ़ा। ये बातें खुद रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बताई थीं। अक्षय से सगाई के बाद वे रात-रात भर सो नहीं पाती थीं।

एक घटना ने बदली जिंदगी
अक्षय कुमार से सगाई टूटने के बाद रवीना काफी परेशान रहने लगी थीं। उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। साथ ही उन दिनों उनके पास फिल्में भी नहीं थी। इसी दौरान एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें फिर से जीने का हौसला मिला। रवीना के मुताबिक वह घर से परेशान होकर अपनी गाड़ी में जा रही थी कि रास्ते में उन्होंने कई गरीब लोगों को जीवन के लिए संघर्ष करते देखा। जिनके पास साधनों का अभाव था मगर जी रहे थे। बस इसी बात ने रवीना को भी जीने के लिए प्रेरित किया। 

ऋषि कपूर पर था क्रश 
रैविशिंग रवीना के अफेयर की चर्चा भले ही खिलाड़ी कुमार से रही हो लेकिन उन्हें ऋषि कपूर पर क्रश था। ‘बॉम्बे वेलवेट’ के प्रमोशन के दौरान रवीना ने ये बातेंं बताईं। इस फिल्म में ऋषि के बेटे रणबीर कपूर के साथ रवीना ने काम किया है। रवीना के मुताबिक रणबीर को देखते ही उन्हें ऋषि की याद आ जाती थी। 

9 साल बाद लिया पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट 
रवीना टंडन खुद को एक नेचुरल ब्यूटी मानती हैं और उसी तरीके से रहना पसंद करती हैं। रवीना ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्मों में डेब्यू के करीब 9 साल बाद पहला ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया। जिसमें उन्होंने अपनी आईब्रोज बनवाईं थीं।

‘दमन’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
भले ही रवीना टंडन की शुरुआती कुछ फिल्में जरुर फ्लॉप रहीं और उनकी पहचान भले एक ग्लैमरस और हॉट अदाकारा की हो, लेकिन वो एक नेशनल अवॉर्ड विनर अदाकारा भी हैं। उन्हें कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है

चिल्ड्रन सोसायटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष 
रवीना को साल 2003 में चिल्ड्रन सोसायटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष बनाया गया लेकिन कहा जाता है कि इसके बाद वे सोसायटी की बैठकों में शामिल नहीं हुईं। जिस पर साल 2005 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। 

टीवी शो – इसी का नाम जिंदगी 
साल 2012 में रवीना का एक और अवतार देखने को मिला, जब वह टीवी शो होस्ट करती नजर आईं। उन्होंने एक निजी चैनल के लिए ‘इसी का नाम जिंदगी’ है शो होस्ट किया। शो में वह सेलेब्स की जिंदगी पर रोशनी डालती थीं। 

बॉलीवुड से टॉलीवुड 
रवीना ने बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड में भी काम किया। उन्होंने साउथ के स्टार नागार्जुन के साथ ‘अग्निसाक्षी’ फिल्म की। इसके अलावा भी रवीना ने कई और तेलुगु फिल्मों में काम किया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो