scriptऎश्वर्या-इरफान का “जज्बा” रहा फीका, पहले दिन नहीं कमा पाई 5 करोड़ | BO report: Jazbaa earns 4.23 crores on opening day | Patrika News

ऎश्वर्या-इरफान का “जज्बा” रहा फीका, पहले दिन नहीं कमा पाई 5 करोड़

Published: Oct 10, 2015 04:32:00 pm

ऎश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म “जज्बा” की पहले दिन धीमी रफ्तार रही। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आएं

jazbaa3

jazbaa3

मुंबई। बॉलीवुड डिवा ऎश्वर्या राय बच्चन ने संजय गुप्ता की फिल्म “जज्बा” से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया। उनकी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने इरफान खान ने उनका साथ निभाया। दोनों की जबरदस्त एक्टिंग से सजी “जज्बा” की पहले दिन धीमी रफ्तार रही।



ऎश्वर्या की फिल्म ओपनिंग डे पर फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन केवल 4.23 करोड़ रूपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया।



“जज्बा” में ऎश्वर्या एक सक्सेसफुल वकील और सिंगल मदर बनी हैं, जिनकी बेटी का किडनेप हो जाता है। फिल्म में वे इरफान के साथ मिलकर अपनी बेटी को ढूंढती हैं। फिल्म में ऎश्वर्या और इरफान के अलावा शबाना आजमी भी नजर आई।




https://twitter.com/hashtag/Jazbaa?src=hash


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो