scriptरणवीर ने स्विटजरलैंड में गाया परदेसी परदेसी जाना नहीं | Bollywood actor Ranveer rendered pardesi pardesi song in Switzerland | Patrika News

रणवीर ने स्विटजरलैंड में गाया परदेसी परदेसी जाना नहीं

Published: Aug 28, 2016 01:26:00 pm

रणवीर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिन्दुस्तानी का गाना परदेसी परदेसी गाया

ranveer singh sang a song in Switzerland

ranveer singh sang a song in Switzerland

मुंबई। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में आगए हैं। इस बार रणवीर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 1996 में आई सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का गाना ‘परदेसी परदेसी’ गाया है।

रणवीर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो परदेसी परदेसी गाने को मजाकिया अंदाज में खराब सी अवाज निकालकर गा रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर से आस पास टूरिस्ट बैठे हैं और वे रणवीर के इस अंदाज पर हंस रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर फिलहाल स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो