scriptक्या आप जानते हैं इन इंडियन बॉलीवुड हस्तियों का है पाक से गहरा नाता | bollywood celebrities with roots in pakistan | Patrika News

क्या आप जानते हैं इन इंडियन बॉलीवुड हस्तियों का है पाक से गहरा नाता

Published: Oct 01, 2016 03:49:00 pm

क्या आप जानते हैं इन इंडियन बॉलीवुड हस्तियों का है नापाक पाक से गहरा नाता…

Govinda, Sanjay Dutt

Govinda, Sanjay Dutt

मुंबई। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर इन दिनों तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिंदुस्तान का हर बच्चा पाकिस्तान को कोस रहा है और चाहता था कि उसे सबक सिखाया जाए। इनमें वे इंडियन शामिल हैं, जिनका पाकिस्तान से गहरा नाता है। बता दें कि 1947 से पहले भारत-पाकिस्तान एक ही देश था और भारत के कई लोगों का इतिहास पाकिस्तान से रहा है तो बॉलीवुड स्टार अलग नहीं है। मसलन, बॉलीवुड के कई स्टार की जड़ें भी पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं। 29 तारीख को भारतीय सेना ने ‘सर्जिकल ऑपरेशन’ कर पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 38 आतंकियों को मार गिराया जिसके बाद जाकर हर भारतीय के कलेजे को ठंठक मिली है।



1. संजय दत्त
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम जिले के खुर्द गांव में हुआ था। केवल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ही नहीं बल्कि उनकी मां नरगिस दत्त (असली नाम : फातिमा राशिद) भी पाकिस्तान में जन्मी एक्ट्रेस थी। कौन जानता है कि मुन्नाभाई वास्तव में पाकिस्तानी था!


2. अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म ल्यालपुर, पंजाब, ब्रिटिश इंडिया (अब पाकिस्तान) में हुआ था। अब यही ल्यालपुर फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है।



3. राजेश खन्ना
बॉलीवुड के ऑल टाइम फेवरेट अभिनेता राजेश खन्ना की फैमिली भी ब्यूरेवाला, बिहारी जिला, पंजाब, पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है। कहा जाता है विभाजन से पहले वह अमृसर शिफ्ट हो गए थे। राजेश खन्ना के जन्म स्थान को लेकर हमेशा सस्पेंस रहा है। कई लोग मानते हैं कि वे अमृतसर, पंजाब इंडिया में पैदा हुए थे।


4. अमरीश पुरी
बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर अमरीश पुरी का जन्म 1932 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। कहा जाता है कि ने लाला निहाल सिंह की पंजाबी स्पीकिंग फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बाद में अमरीश पुरी ने पाकिस्तान से आकर शिमला में अपनी पढ़ाई पूरी की।


5. प्रेम चोपड़ा
बॉलीवुड एक फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में पाकिस्तान के लाहौर में पंजाबी हिंदू फैमिली में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया।


6. दिलीप कुमार
दिलीप कुमार के नाम से फेमस मोहम्मद यूसुफ खान का जन्म 1922 में लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। पाकिस्तान में दिलीप कुमार के घर मशहूर किस्सा खवानी बाजार के पास है। विभाजन के बाद वे इंडिया आ गए। हालांकि, उनके भाई नासिर खान ने वहीं रहने का फैसला किया। नासिर ने बेगम पारा से शादी की थी, जो उनकी डेथ के बाद इंडिया लौट आई थीं।


7. गोविन्दा
गोविन्दा के पिता अरुण कुमार आहुजा का जन्म गुजरांवला, पंजाब, ब्रिटिश भारत मेें हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। अरुण कुमार भी एक फेमस अभिनेता थे। विभाजन के बाद गोविन्दा की फैमिली मुंबई आ गई थी, जहां गोविन्दा जन्म हुआ।


8. ऋतिक रोशन
कहा जाता है कि ऋतिक रोशन के परदादा गुजरानवाला, पंजाब (अब पाकिस्तान) के फेमस सिंगर थे। वहीं, उनके नाना जे ओम प्रकाश की बात करें तो उनका जन्म सियालकोट, पाकिस्तान में हुआ था। विभाजन के बाद रोशन परिवार इंडिया में शिफ्ट हुआ।


9. विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय का जन्म 1946 में क्वेटा, बलूचिस्तान में हुआ था। विवेक ओबेरॉय सामान्यत : पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। विभाजन की वजह से सुरेश के जन्म के एक साल बाद ओबरॉय फैमिली हैदराबाद शिफ्ट हो गई।


10. गुल्जार
फेमस कवि और राइटर गुलजार के नाम से मशहूर संपूरण सिंह कालरा का जन्म पाकिस्तानी, पंजाब के झेलम जिले की दीना सिटी में हुआ था। इनका जन्म सिख परिवार के हुआ था। जो विभाजन के बाद उनका परिवार इंडिया में शिफ्ट हो गया।



11. साधना शिवदासानी
अपने समय की सबसे बड़ी अदाकारा साधना शिवदासानी का जन्म 1941 में कराची, पाकिस्तान में हुआ था। उनका परिवार करांची सिनेमा में काफी पॉपुलर थे। लेकिन विभाजन के बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट होना पड़ा।


12. देव आनंद
फेमस एक्टर और डायरेक्टर देव आनंद का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के गुरदासपुर जिले के शखरगढ़ में हुआ था। इतना ही नहीं, देव साहब ने लाहौर कॉलेज से पढ़ाई भी की थी।


13. कपूर परिवार
ऋषि कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर का जन्म 1906 में ल्यालपुर, पाकिस्तान में हुआ था। बाद में वे पेशावर चले गए, जहां ऋषि के पिता राज कपूर का जन्म हुआ। विभाजन के बाद कपूर परिवार इंडिया शिफ्ट हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो