scriptअंतिम समय में साथ छोड़ने वाला बॉलीवुड आज बहा रहा आंसू | Bollywood mourns over death of music composer Aadesh Shrivastav | Patrika News

अंतिम समय में साथ छोड़ने वाला बॉलीवुड आज बहा रहा आंसू

Published: Sep 05, 2015 02:42:00 pm

पिछली बार आदेश के बीमार होने पर बॉलीवुड के लोगों द्वारा सुध न लेने पर आदेश व उनके परिवार को बहुत धक्का लगा था

Aadesh shrivastava

Aadesh shrivastava

मुंबई। लगातार पांच साल तक कैंसर से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार जाने वाले आदेश श्रीवास्तव की मृत्यु पर आज पूरा बॉलीवुड रो रहा है। संगीत की दुनिया का एक अनमोल रत्न खो जाने के बाद आज पूरा बॉलीवुड सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपना दुख व्यक्त कर रहा है।

गौरतलब है कि आज देर रात आदेश ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई के ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। टि्वटर पर फिल्मी जगत के तमाम सितारों ने आदेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है पढ़िए कुछ सेलेब्स के ट्वीट्स…






ट्रेंडिंग वीडियो