script“बजरंगी भाईजान” बनी सल्लू के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, जानिए कमाई | Box Office: Bajrangi Bhaijaan collects 283.16 crores | Patrika News

“बजरंगी भाईजान” बनी सल्लू के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, जानिए कमाई

Published: Aug 02, 2015 05:34:00 pm

“बजरंगी भाईजान” का ये तीसरा हफ्ता है, अब
तक फिल्म ने 283.16 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है

Bajrangi Bhaijaan-1

Bajrangi Bhaijaan-1

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान” ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अजय देवगन और तब्बू स्टारर “दृश्यम” के रिलीज होने के बाद भी “बजरंगी भाईजान” बहुत अच्छा बिजनेस कर रही है। ये फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म बन गई है।



“बजरंगी भाईजान” का ये तीसरा हफ्ता है, अब तक फिल्म ने 283.16 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि बजरंगी भाईजान (तीसरा हफ्ता) शुक्रवार 4.11 करोड़, शनिवार 6.80 करोड़, कुल 283.16 करोड़। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर।



“बजरंगी भाईजान” 2015 की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सलमान की फिल्म ने कंगना रानौत की “तनु वेड्स मनु रिर्ट्न्स” को भी मात दे दी है। हालांकि अब तक ये आमिर खान की फिल्म “पीके” का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदारों में नजर आए।



https://twitter.com/hashtag/BajrangiBhaijaan?src=hash


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो