scriptBox Office:: धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी को भारत में मिली Bumper Opening | Box Office Collection: MS Dhoni The Untold Story gets a fabulous start, earns Rs 21.30 cr | Patrika News

Box Office:: धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी को भारत में मिली Bumper Opening

Published: Oct 01, 2016 05:25:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

पहले दिन की कमाई के मामले में धोनी ने शाहरुख को छोड़ा पीछे…अब बारी सलमान को पीछे छोडऩे की…

box office

box office

मुंबई। नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ ने भारत में रिलीज होने के बाद पहले ही दिन 21.3 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। यह फिल्म भारत के एक दिवसीय किकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इसे उत्तर प्रदेश में करमुक्त कर दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फिल्म बिना किसी त्योहारी सीजन के रिलीज होनी वाली और बायोपिक शैली की फिल्मों में भी पहले दिन कमाई के लिहाज से सबसे आगे रही।


बॉलीवुड फिल्म व्यापार के समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “धोनी की बायोपिक ने पहले दिन काफी जबरदस्त शुरुआत की। यह इस साल रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। इसने शुक्रवार को 21.30 करोड़ रुपए कमाए।” बता दें कि धोनी पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख की फैन को पीछे कर दिया है अब बारी सलमान के सुल्तान की है। यदि वीकेंड में धोनी बॉक्स ऑफिस पर 50 से 60 करोड़ रुपए बटोर लेती है, तो ओपनिंग वीकेंड में सलमान भी पीछे हो जाएंगे।


जी हां, आदर्श ने यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई ज्यादा बेहतर हो सकती है। नीरज निर्देशित फिल्म में धोनी के किरदार में नजर आए सुशांत के अभिनय को काफी सराहा गया है। धोनी चूंकि झारखंड से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए फिल्म को वहां भी करमुक्त कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो