scriptVideo: सुशांत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए कैप्टन धोनी | Captain MS Dhoni questioning Sushant Singh Rajput about his biopic | Patrika News
बॉलीवुड

Video: सुशांत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए कैप्टन धोनी

धोनी और सुशांत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी सुशांत के सामने गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं

Sep 08, 2016 / 09:46 am

कमल राजपूत

Dhoni

Dhoni

नई दिल्ली। इस माह के अंत तक टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज होने जा रही है। रील लाइफ धोनी सुशांत सिंह राजपूत और खुद कैप्टन कूल फिल्म के प्रमोशन में जुट गए है। धोनी और सुशांत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी सुशांत के सामने गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं।

धोनी सुशांत से फिल्म की स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं और उनसे बार-बार पूछते हैं कि बताओ फिल्म में क्या क्या है? लेकिन सुशांत उनसे कहते हैं कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें कुछ नहीं बता सकते हैं।

सुशांत ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, चुप्पी साधा रहना इतना मजेदार कभी नहीं था। स्शह्म्ह्म्4 धोनी।

रिलीज होने से पहले धोनी की फिल्म ने कमाए 60 करोड़
सुशांत सिंह राजपूत स्टारर नीरज पांडे की फिल्म ‘ एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी, 30 सितंबर को रिलीज हो रही है लेकिन करीब 80 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म ने अब तक 60 करोड़ की कमाई कर ली है। खबर है कि सेटेलाइट प्रसारण बेचने से 45 करोड़ और फिल्म में इस्तेमाल किये गए कमर्शियल ब्रांड से 15 करोड़ रूपये की कमाई हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को देखने के लिए ज्यादा संख्या में सिनेमाघर जा सकते हैं।

https://twitter.com/msdhoni




Home / Entertainment / Bollywood / Video: सुशांत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए कैप्टन धोनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो