scriptआखिर श्रद्धा कपूर को किसने कहा सबसे सुंदर हाफ गर्लफ्रेंड | Chetan Bhagat describes Shraddha Kapoor as the prettiest half girlfriend | Patrika News

आखिर श्रद्धा कपूर को किसने कहा सबसे सुंदर हाफ गर्लफ्रेंड

Published: Jun 25, 2016 01:06:00 pm

श्रद्धा कपूर को ट्विटर पर दिया गया है ये कॉम्पलीमेंट, यहां पढ़ें किसने दिखाई है इतनी हिम्मत

shraddha kapoor

shraddha kapoor

मुंबई। श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं, हाल ही उन्हें किसी ने विश्व की सबसे सुंदर हाफ गर्लफ्रेंड में बताया है। इन दिनों फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में व्यस्त श्रद्धा को ये कॉम्पलीमेंट किसी और से नहीं बल्कि मशहूर लेकर चेतन भगत की तरफ से मिला है।

गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड पर ही बनाई जा रही है। चेतन ने फिल्म के सेट पर श्रद्धा के साथ एक सेल्फी भी ली और इसे ट्विटर पर भी पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा – संभवत: विश्व की सबसे सुंदर हाफ गर्लफ्रेंड। शानदार कलाकार, इतनी विनम्र कि बताना पड़ता है कि वो एक बड़ी स्टार हैं। मोहिद सूरी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और फिल्म में श्रद्धा के ऑपोजिट अर्जुन कपूर नजर आएंगे।

https://twitter.com/hashtag/halfgirlfriend?src=hash


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो