script80 करोड़ में बिके धोनी पर बन रही फिल्म के राइट्स! | Cricketer ms Dhoni apparently quoting 80 crore for the rights to his biopic | Patrika News
बॉलीवुड

80 करोड़ में बिके धोनी पर बन रही फिल्म के राइट्स!

धोनी के कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए इसके अधिकार 80 करोड़ में दिए 

May 04, 2015 / 10:02 am

सुधा वर्मा

dhoni

dhoni

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। दर्शक भी उनके जीवन की कहानी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है, लेकिन खबरों की माने तो धोनी के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म के अधिकार काफी बड़ी रकम में खरीदे गए है।

आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की कहानी को पर्दे पर उतारने के उस व्यक्ति की अनुमति लेना या उसके अधिकार खरीदना आवश्यक होता है।

खबर है कि धोनी के कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए इसके अधिकार 80 करोड़ में दिए गए हैं। फिल्म की जानकारी देते हुए निर्देशक नीरज पांडे ने कहा “दुनिया धोनी के कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रही है। धोनी पर बन रही इस फिल्म में क्रिकेटर के 11 साल के शानदार करियर को फिल्म में देखने को मिलेगा।” साथ ही नीरज ने बताया कि इस फिल्म का नाम “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” होगा।

80 करोड़ में खरीदे गए इस अधिकार पर बन रही इस फिल्म को लेकर निर्देशक-निर्माताओं को काफी उम्मीद है कि यह फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी। साल 2013 में इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था कि धोनी के साथ उनकी कंपनी रिती स्पोट्र्स मैनेजमेंट का नाम जुड़ा हुआ है । हालांकि यह कहा जा रहा है कि यह कंपनी बायोपिक की को-प्रोड्यूसर है। खैर अब यह तो फिल्म आने के बाद पता चलेगा कि दर्शकों को धोनी की बल्लेबाजी मैदान से ज्यादा पर्दे पर अच्छी लगी या नही। गौरतलब है कि इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है।


“मैरी कॉम” के लिए 25 लाख किए भुगतान
साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा स्टारर सुपरहिट फिल्म “मैरी कॉम” को बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर बनाया गया था। जिसके लिए रॉयल्टी के रूप में 25 लाख का भुगतान किया गया था। उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म ने साल कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

“भाग मिल्खा भाग”
साल 2013 में आई फिल्म “भाग मिल्खा भाग” भी मिल्खा सिंग के जीवन पर बनाई गई थी। एक्टर फराह अख्तर स्टारर इस फिल्म में के लिए 1 करोड़ रूपय की रॉयल्टी दी गई थी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा कि इस फिल्म ने साल 2013 में बेस्ट फिल्म के लिए कई अवॉर्ड जीते साथ ही फरहान को भी बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर का अवॉर्ड मिला।

Home / Entertainment / Bollywood / 80 करोड़ में बिके धोनी पर बन रही फिल्म के राइट्स!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो