रात 2 बजे होटल में क्या कर रहे थे दीपिका और रणवीर?
Published: Jul 07, 2015 02:33:00 pm
दीपिका पादुकोण रात 2 बजे अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से मिलने गोरेगांव के
एक होटल पहुंची
मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के चर्चे आम हैं। दीपिका और रणवीर ने अब तक अपने रिश्ते की बात को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों की जिंदगी में एक-दूसरे की बहुत अहमियत है। तभी तो दीपिका रात 2 बजे रणवीर से मिलने गोरेगांव के एक होटल पहुंची।
एक चश्मदीद ने बताया कि दीपिका ने सफेद रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी और अपने बालों को हाई पॉनीटेल में बांध रखा था। वे काफी थकी हुई लग रही थी, दीपिका करीब 5 मिनट वहां रूकी। इससे ये साफ पता चल रहा था कि वे किसी का इंतजार कर रही हैं। कुछ ही मिनटों में रणवीर वहां पहुंचे। रणवीर ने सुपरमैन की टी-शर्ट पहन रखी थी और सिर को बैंडाना से कवर कर रखा था।
रणवीर कपूर के पास कुछ सामान भी था। उन्होंने होटल के सिक्योरिटी चैक पर अपना सामान रखा और दीपिका के साथ होटल के अंदर गए। इन दिनों दीपिका और रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के लिए गोरेगांव में फिल्म सिटी स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए हो सकता है कि वे सीधे सेट से ही होटल आएं हो। अब दोनों होटल में नॉर्मल आउटिंग के लिए गए या रणवीर के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ये तो वे ही बता सकते हैं। आपको बता दें कि सोमवार को रणवीर का बर्थडे था।