scriptAIB शो विवाद: दीपिका को मिली बड़ी राहत | Deepika Padukone gets relief by bombay high court in FIR against her in AIB show | Patrika News

AIB शो विवाद: दीपिका को मिली बड़ी राहत

Published: Mar 06, 2015 04:53:00 pm

Submitted by:

विवादित एआईबी रोस्ट शो को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुंबई। मुंबई हाई कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शुक्रवार को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पुलिस को दीपिका के खिलाफ विवादित एआईबी रोस्ट शो में शामिल होने को लेकर कोई भी एक्शन ना लेने का फैसला सुनाया है। ये फैसला जस्टिस रनजीत मोरे और अनुजा प्रभुदेसाई की पीठ ने दो मार्च को दीपिका द्वारा दायर की गई याचिका को लेकर सुनाया। दीपिका ने उनपर विवादित एआईबी शो के चलते हुई एफआईआर के खिलाफ याचिका दायर की थी।

इससे पहले कोर्ट ने फिल्ममेकर करण जोहर, एक्टर अर्जुन कपूर और रनवीर सिंह को भी बड़ी राहत दी थी। इन तीनों पर पिछले साल हुए एआईबी रोस्ट शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। वहीं दीपिका ने उनके खिलाफ पुणे और मुंबई के टारडियो पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर के खिलाफ दो याचिका दर्ज कराई थी। दीपिका के वकील अमीत नायक ने कोर्ट से कहा था कि दीपिका ऑडियंस में मौजूद थीं, उन्होंने शो में हिस्सा नहीं लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो