बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाऊ अभिनेत्रियों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाऊ अभिनेत्रियों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। फोब्र्स मैगजीन की मंगलवार को जारी सूची में दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वें पोजिशन पर हैं।
फोब्र्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पानी वाली अभिनेत्री बताया गया। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। इस लिस्ट में शामिल इन 10 अभिनेत्रियों कुल 1375 करोड़ रुपए की कमाई पिछले एक साल में की है। इसमें दीपिका की कमाई में जर्बदस्त बढ़ोतरी हुई है। दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी पिछले साल सुपरहिट रही। इसमें एक जून 2015 से एक जून 2016 तक की कमाई का आकलन किया गया है, जिसमें एजेंट फीस और टैक्स भी शामिल हैं।
हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 308 करोड़ रुपए रही। हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली। उनकी आने वाली फिल्म ‘पैसेंजर्स’ के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 221 करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं फिल्म ‘कैप्टन अमरीका : सिविल वॉर्स’ की ‘वंडर विमेन’ स्कार्लेट जोहानसन 167 करोड़ रुपए की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
वहीं इन सबके बीच हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 67 करोड़ रुपए आंकी गई है।
टॉप-10 रिचेस्ट एक्ट्रेस
1. जेनिफर लॉरेंस-308 करोड़ रुपए
2. मेलिसा मकार्थी-221 करोड़ रुपए
3. स्कारलेट जोहानसन-167 करोड़ रुपए
4. जेनिफर एनिस्टन – 140 करोड़ रुपए
5. फैन बिंगबिंग – 144 करोड़ रुपए
6- चार्लीज थेरॉन – 110 करोड़ रुपए
7- एमी एडम्स – 90 करोड़ रुपए
8- जूलिया रॉबर्ट्स – 80 करोड़ रुपए
9- माइला कुनिस – 73 करोड़ रुपए
10- दीपिका पादुकोण – 67 करोड़ रुपए