दीपिका ने बताया, कहां और किसके साथ मनाएंगी दीवाली
Published: Oct 28, 2016 10:24:00 pm
दीपिका ने अपने फैंस को बताया कि वे इस बार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में दीवाली मनाएंगी
मुंबई। बॉलीवुड सेलीब्रिटीज में दीवाली फेस्टिवल को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल आखिरकार इस राज से पर्दा उठा दिया कि वे इस बार दिवाली का सेलीब्रेशन कहां और किसके साथ करेंगी। दीपिका ने अपने फैंस को बताया कि वे इस बार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में दीवाली मनाएंगी।
दीपिका ने बताया कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा खास होता है। दिवाली रोशनी और खुशी का त्योहार है और इसलिए मैंने ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करने से पहले परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका के परिवार के लोगों के नाम रोशनी से ही संबंधित हैं। पिता का नाम प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीशा। इसके अलावा, दीपिका के नाम का अर्थ भी रोशनी ही है।
दिवाली के बाद, दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म ‘पद्मावती’ में दिखाई देंगी। इससे पहले वह ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। ‘पद्मावती’ में अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।