scriptDil 2: बतौर Guest Appearance नजर आएंगे आमिर खान  | Dil 2 : Will Aamir Khan Just Play A Guest Appearance In The Sequel? | Patrika News

Dil 2: बतौर Guest Appearance नजर आएंगे आमिर खान 

Published: Mar 03, 2016 03:17:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

निर्देशक इंद्र कुमार अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिल की सीक्वल बना रहे हैं, इसमें आमिर भी आएंगे नजर…

aamir khan

aamir khan

मुंबई। बतौर अभिनेता आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक थी। यह फिल्म सुपरहिट रही। उसके बाद उनकी चार फिल्में बॉक्स ऑफिर पर कुछ नहीं कर सकीं। हालांकि उनकी दूसरी रिलीज फिल्म राख को क्रिटिक्स की खूब सराहना मिली। इतना ही नहीं, इसके लिए आमिर फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नोमिनेट भी हुए थे। इसके बाद 1990 में आई दिल। इस फिल्म में उनके अपोजिट माधुरी दीक्षित थीं। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे। हर तरफ दिल के गातों की ही गूंज थी। इसमें कोई दोराय नहीं कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी दिल आमिर खान के कॅरियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। इस फिल्म ने आमिर के कॅरियर को नई ऊंचाई दी।

बता दें कि पिछले दिनों इंद कुमार ने इस रोमांटिक ड्रामा की सीक्वल बनाने की इच्छा जताई थी। उनहोंने उस वक्त यह भी स्पष्ट कर दिया था कि सीक्वल में आमिर खान फिट नहीं बैठते। हां, उन्होंने आमिर को इसमें Guest Appearance के लिए ऑफर दिया है। चूंकि आमिर अभी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी है, इसलिए उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन इंद्र को पक्का यकीन है कि आमिर को उनका ऑफर पसंद आएगा। सूत्रों की मानें, तो आमिर Guest Appearance भी काफी पावरफुल होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो