scriptDil dhadakne do: टाइटल ट्रैक ने नहीं किया इम्प्रेस | Dil dhadakne are title track not impressive | Patrika News

Dil dhadakne do: टाइटल ट्रैक ने नहीं किया इम्प्रेस

Published: Apr 25, 2015 09:57:00 am

जोया अख्तर निर्देशित यह फिल्म “दिल धड़कने दो”5 जून को रिलीज होगी, फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय का म्यूजिक

dil dhadakne do

dil dhadakne do

मुंबई। फिल्म “दिल धड़कने दो” पिछले कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट के लुक के बाद फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी हुआ। लेकिन यह सॉन्ग इम्प्रेस नहीं कर सका। सॉन्ग फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और शेफाली शाह पर पिक्चराइज किया गया है।

इस सॉन्ग के जरिए प्रियंका ने प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया है, लेकिन उनकी आवाज सुनकर लगता है कि वे इसमें खरी नहीं उतर पाई और उन्हें इसमें मेहनत की जरूरत है। सॉन्ग की कोरियोग्राफी भी इम्प्रेसिव नहीं है। बस, सुनने लायक कुछ है, तो वह है शंकर-एहसान-लॉय का म्यूजिक।

गौरतलब है कि जोया अख्तर निर्देशित यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं।

गाना देखने के लिए क्लिक करें….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो