मुंबई। जमाना पूरी तरह से सोशल मीडिया पर है। हर कोई इस प्लेटफॉर्म को भुनाने में जुटा है। यह कमाई का जरिया भी बन गया है। इस मामले में सेलेब्स खूब कमाई कर रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स के एक ट्वीट की कीमत लाखों में है। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन जैसे सरीखें हर रोज एक के बाद एक कई ट्वीट कर देते हैं। जी हां, इसमें जरा भी संदेह नहीं कि सोशल मीडिया पर सितारों की सक्रियता सिर्फ अपने फैंस से जुडऩा ही नहीं, बल्कि मोटी कमाई करना भी है। हम आपको बता दें कि सिर्फ खास ही नहीं, आम इंसान भी इस प्लेटफॉर्म का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकता है, बस जरूरत है, तो सोशल मीडिया का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने की। यदि आप सोशल मीडिया का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना जानते हैं, तो आप भी वीरेंद्र सहवाग, प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, युवराज की तरह हर महीने लाखों कमा सकते हैं…। यहां हम कुछ सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो ट्विटर के जरिए लाखों कमा रहे हैं…
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या करीब 1 करोड़ 70 लाख पहुंच चुकी है और इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। हम आपको बता दें कि उनके फॉलोअर्स ज्यादा हैं, तो उन्हें इसके लिए पैसे भी ज्यादा मिलते हैं। प्रियंका को किसी ब्रांड के लिए ट्वीट करने पर हर महीने 12 लाख रुपए तक मिलते हैं।
वीरेन्द्र सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने हाल ही यह कहकर चौंका दिया था कि वे कुछ खास ट्वीट कर महीने भर में पांच लाख की कमाई कर लेते हैं। दरअसल इन ट्वीट्स केजरिए कुछ ब्रांड्स को प्रमोट किया जाता है और वे ब्रांड्स इसके लिए पैसे देते हैं। यदि आपके भी ढेर सारे फॉलोअर्स हैं, तो आप भी हर महीने घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं।
गौरतलब है कि क्रिकेट छोडऩे के बाद वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सहवाग के ट्विटर पर 8.19 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सहवाग ने हाल ही कहा था कि उन्होंने ट्वीट के जरिए 6 माह में ही करीब 30 लाख रुपए कमाई की है। वे नवंबर 2009 में ट्विटर पर आए और अब तक वे करीब 8 हजार ट्वीट कर चुके हैं।
शाहिद कपूर
अब तक 6 हजार से ज्यादा ट्वीट कर चुके शाहिद के ट्विटर पर 95 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि एक शो के प्रमोशन के लिए ट्वीट करने पर उन्हें 12 लाख रुपए दिए गए थे।
युवराज सिंह
युवराज सिंह के ट्विटर पर 40 लाख फॉलोअर्स हैं। वे अब तक 6 हजार ट्वीट कर चुके हैं। अपने ट्वीट में अक्सर वे एक वेब ब्राउजर को प्रमोट करते हैं और इसके लिए वे 2 से 4 लाख चार्ज करते हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / इन सितारों के ‘एक Tweet की कीमत’ तुम क्या जानो…जानोगे तो उड़ जाएंगे होश