scriptजैकलीन, सुशांत को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर | Drive first poster: Sushant Singh Rajput, Jacqueline Fernandez all set to ‘start | Patrika News

जैकलीन, सुशांत को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

Published: Jul 27, 2017 12:16:00 pm

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं…

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने अपनी नई फिल्म ‘ड्राइव’ की घोषणा कर दी है। इसमें जैकलिन और सुशांत को मुख्य भूमिका दी गई हैं। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। फिल्म को 2018 की होली पर रिलीज कर दिया जाएगा।

फिल्म के पोस्टर पर यह सभी जानकारियां दी गई हैं। पोस्टर पर सिर्फ कारें नजर आ रही हैं, जो इसे ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ वाली अहसास दे रही हैं। इसमें जैकलिन को स्ट्रीट रेसर का रोल मिला है। धर्मा प्रोडक्शन में यह सुशांत की पहली फिल्म होगी। जैकलिन तो पहले भी करण के लिए काम कर चुकी हैं, उन्होंने करण मल्होत्रा की ‘ब्रदर्स’ में काम किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो