scriptबिशन सिंह बेदी नहीं, कपिल देव का किरदार निभाना चाहते हैं फरहान अख्तर | Farhan Akhtar wants to play Kapil Dev | Patrika News

बिशन सिंह बेदी नहीं, कपिल देव का किरदार निभाना चाहते हैं फरहान अख्तर

Published: Aug 02, 2017 12:19:00 pm

बिशन सिंह बेदी पर नहीं कपिल देव का किरदार निभाना चाहते हैं फरहान अख्तर, कारण ऐसा है कि यकीन नहीं होगा

Farhan akhtar

Farhan akhtar

मुंबई। फरहान ने कुछ दिनों पहले यह इच्छा जाहिर की थी कि वे कुछ क्रिकेट लीजेंड पर बायोपिक बनाना चाहते हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था कि वे बिशन सिंह बेदी पर मूवी बना रहे हैं। अब खबर यह है कि अभिनेता कपिल देव की मूवी पर काम करना चाहते हैं।



सूत्रों के अनुसार फरहान ने पहले यह इच्छा जाहिर की थी कि वे एक और बायोपिक पर काम करना चाहते हैं। यहां तक कि वे कपिल देव को पसंद करते हैं और उनके प्रशंसक हैं। वे यह भी चाहते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर प्ले करें। हालांकि उनके कुछ दोस्तों का मानना है कि उनके फीचर्स कपिल देव से नहीं मिलते हैं। लेकिन अभिनेता इस मूवी को लेकर आगे बढेंगे या नहीं यह अब तक कन्फर्म नहीं है।



पहले संजय पूरण सिंह चौहान 1983 विश्व कप पर मूवी बनाने वाले थे। उन्होंने पटकथा लिख ली थी लेकिन बाद में उन्होंने इसका निर्देशन नहीं किया क्योंकि वे अपनी अगली ​मूवी चंदा मामा दूर के में व्यस्त थे। बाद में यह खबर आई कि कबीर खान इस ​मूवी को निर्देशित करेंगे और फैंटम इसे निर्मित करेगा।

हाल ही कबीर ने कहा था कि वे 83 के विश्वकप से जुड़ी कहानी से प्रभावित हैं लेकिन वे इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। यह कहा जा रहा था कि अर्जुन कपूर कपिल ​देव का किरदार निभाने वाले हैं लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो