script“दिलवाले” में शाहरूख और काजोल की जबरदस्त कैमेस्ट्री की झलक | Glimpse of dynamic chemistry of Sharukh-kajol in Dilwale | Patrika News

“दिलवाले” में शाहरूख और काजोल की जबरदस्त कैमेस्ट्री की झलक

Published: Jul 30, 2015 03:02:00 pm

शाहरूख ने
काजोल के साथ फोटो शेयर की, जिसमें सूरज की मद्धम रोशनी के बीच
दोनों की कैमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है

dilwale

dilwale

मुंबई। बॉलीवुड की एवरग्रीन ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरूख खान और काजोल 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर “दिलावाले” के जरिए फिर से नजर एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में शाहरूख ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सूरज की मद्धम रोशनी के बीच दोनों की कैमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है।



शाहरूख ने फोटो ट्वीट करते हुए उस पर लिखा “Diwale on Black Sea…revisited”। फोटो में शाहरूख और काजोल एक-दूसरे की आंखों में आंखे डाले देख रहे हैं और बीच में सनशाइन दिखाई दे रहा है। फोटो को देखकर ही आप इस फिल्म में दोनों के बीच कैमेस्ट्री का अंदाजा लगा सकते हैं।

“दिलवाले” को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। इसमें काजोल और शाहरूख के अलावा वरूण धवन व कृति सैनॉन नजर आएंगे। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी दिन संजय लीला भंसाली की रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर “बाजीराव मस्तानी” रिलीज होगी।

https://twitter.com/iamsrk/status/626439160409141248


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो